फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Devansh's success was due to regular study and discipline.

Sirmour News: नियमित अध्ययन और अनुशासन से मिली देवांश को सफलता

Sun, 10 May 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Devansh's success was due to regular study and discipline.
डॉक्टर बनने का है सपना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में आदर्श विद्या निकेतन (एवीएन) स्कूल नाहन के देवांश कश्यप ने नौवां स्थान हासिल किया है। देवांश ने 700 में से 691 अंक प्राप्त कर 98.71 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
देवांश कश्यप ने बताया कि वह नियमित रूप से स्कूल की पढ़ाई के अलावा सुबह तीन घंटे और शाम को चार घंटे अध्ययन करता था। पूरे वर्ष निरंतर मेहनत और अनुशासित दिनचर्या के कारण उसे यह सफलता मिली। शिक्षक पिता डॉ. देवराज सिंह और शिक्षक माता आशा देवी के बेटे देवांश का सपना डॉक्टर बनना है। उन्होंने सफलता का श्रेय भगवान, माता-पिता और विशेष रूप से स्कूल के प्रधानाचार्य केके चंदोला को दिया। देवांश ने कहा कि प्रधानाचार्य ने नर्सरी से दसवीं तक हर कठिन समय में उनका मार्गदर्शन किया और आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रेरित किया।
विज्ञापन

पिता डॉ. देवराज सिंह ने कहा कि उनके परिवार के लिए यह बेहद खुशी का क्षण है। उन्होंने बताया कि देवांश नर्सरी से ही हर वर्ष टॉपर रहा है। स्कूल में आयोजित एक सादे कार्यक्रम के दौरान परिजनों और शिक्षकों ने मेधावी छात्र का मुंह मीठा करवाकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उसकी बहन देवाणी कश्यप भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed