फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Described the childhood pastimes of Lord Krishna

Sirmour News: भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन

Sat, 07 Mar 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Described the childhood pastimes of Lord Krishna
रेणुकाजी तीर्थ के निर्वाण आश्रम में भागवत महापुराण की आरती करते श्रद्धालु। संवाद
श्रीमद्भागवत कथा में रुढ़िवादी परंपराएं त्यागने का आह्वान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। निर्वाण आश्रम रेणुकाजी में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन महिमा और नंदोत्सव के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम परिसर में पहुंचे।
कथा व्यास आचार्य मोहनचन्द्र शास्त्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण बाल्यकाल से ही अत्यंत बलवान और पराक्रमी थे। माखन चुराकर खाना उनकी बाल लीलाओं का प्रमुख हिस्सा था। उन्होंने पराक्रम से कालिया नाग जैसे खतरनाक जीव को भी वश में किया। नंदग्राम में वे अपने सखाओं के साथ आनंदपूर्वक खेलकूद और मस्ती किया करते थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं हमें जीवन में सकारात्मकता, प्रेम और साहस का संदेश देती हैं। साथ ही लोगों से आह्वान किया कि रुढ़िवादी परंपराओं को त्याग कर बुद्धि और विवेक के साथ जीवन जीना चाहिए। कथा में संगीतकारों ने भजनों और मधुर संगीत की धुनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर गोवर्धन पूजन के बाद भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम में निर्वाण आश्रम के महंत महात्मा रेणेन्द्र मुनि सहित अन्य संत-महात्मा और सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed