{"_id":"67924997e89e52f9fb0392a4","slug":"deposit-amount-not-being-received-from-co-operative-bank-nauhradhar-for-last-five-months-nahan-news-c-177-1-nhn1003-141898-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: को-ऑपरेटिव बैंक नौहराधार से पांच महीने से नहीं मिल रही जमा राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: को-ऑपरेटिव बैंक नौहराधार से पांच महीने से नहीं मिल रही जमा राशि
विज्ञापन
बैंक कर्मचारी ने जालसाजी कर निकाल ली थी करोड़ों की राशि
खाताधारकों ने आंदोलन करने या अदालत जाने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार ( सिरमौर)। को-ऑपरेटिव बैंक की नौहराधार शाखा से पांच महीने बीत जाने के बाद भी खाताधारकों को उनका पैसा जमा नहीं मिल रहा है। इसकी वजह से खाताधारक परेशान हैं। खाताधारकों ने को-ऑपरेटिव बैंक प्रबंधन को चेतावनी दी कि अगर उनके पैसे नहीं मिले तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे या फिर अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
बता दें कि कि 13 अगस्त, 2024 को नौहराधार की को-ऑपरेटिव बैंक की शाखा में करोड़ों रुपये का घोटाला सामने आया था। बैंक के कर्मचारी ने ही जालसाजी को अंजाम दिया था। खाताधारकों की करोड़ों रुपये की जमापूंजी को निकाल लिया था। पांच महीने बीत जाने के बाद भी खाताधारकों की जमा पूंजी नहीं लौटाई गई है। केवल 13 लोगों को पैसा मिला है। जबकि बैंक में 100 के करीब खाताधारक हैं।
बैंक शाखा में रोजाना खाताधारक इस आस से आते हैं कि उन्हें आज तो पैसा मिल जाएगा। लेकिन वे रोजाना बैंक से निराश होकर बैरंग लौट जाते हैं। खाताधारक मामराज, सुरेंद्र सिंह, दलीप सिंह, पवन अत्री, इंद्रपाल चौहान, जोगेंद्र सिंह, समाजसेवी रविंद्र सिंह ने कहा कि बैंक प्रबंधन ने नौहराधार आकर 20 सितंबर तक सारा पैसा लौटने का वायदा किया था। करीब 100 खाताधारकों का अभी भी पैसा लंबित है। बैंक प्रबंधन के सुस्त रवैये के कारण उनका विश्वास टूटता जा रहा है। खाताधारकों ने कहा कि दीवाली, शादी समारोह और माघी का त्योहार भी उनका बिना पैसे फीका रहा। खाताधारकों ने बैंक प्रबंधन से उनका पैसा शीघ्र लौटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर उनका पैसा नहीं मिला तो उन्हें आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
फजी तरीके से लिमिट बढ़ाई, लोन भी लिए
बैंक के सहायक बैंक प्रबंधक पर लोगों के नाम पर फर्जी तरीके से लिमिट बढ़वाने, कई लोगों की लिमिट पर फर्जी तरीके से लोन लेने का आरोप है। कुछ लोगों की एफडीआर का पूरा पैसा ही गबन कर दिया गया। कुछ लोगों की एफडीआर पर ऋण लिया गया। कुछ लोगों के केसीसी अकाउंट से भी भारी राशि का गबन हुआ है। कई लोगों के एफडी खाते से लाखों रुपये का गबन हुआ है। कई खातों का बैलेंस भी जीरो हो गया है।