फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dengu cases increasing in dadhahu area three new cases admitted in hospital

Sirmour News: ग्रामीण इलाकों में पांव पसार रहा डेंगू, तीन लोग अस्पताल में भर्ती

Fri, 06 Oct 2023 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
dengu cases increasing in dadhahu area three new cases admitted in hospital
सिविल अस्पताल ददाहू में उपचाराधीन मरीज। संवाद
ग्रामीण इलाकों में पांव पसार रहा डेंगू, तीन लोग अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

तीन दिनों के भीतर ददाहू अस्पताल में आए 18 पॉजिटिव मामले

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। डेंगू का प्रभाव बढ़ने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्रतिदिन भारी संख्या में रोगी अपना उपचार करवाने सिविल अस्पताल ददाहू पहुंच रहे हैं। यहां ओपीडी में रोगियों की संख्या अचानक बढ़ गई है। ग्रामीण इलाकों में भी डेंगू ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं।

सिविल अस्पताल ददाहू में बीते तीन दिनों के दौरान डेंगू के 18 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जिनमें 10 पुरुष और आठ महिलाएं शामिल हैं। इनमें से तीन रोगी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किए गए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह से ही डेंगू का प्रकोप अधिक बढ़ने लगा है। हालांकि सिविल अस्पताल ददाहू में डेंगू की प्राथमिक जांच की सुविधा है। जबकि इसकी विश्वसनीय जांच मेडिकल कॉलेज नाहन में की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरानी की बात ये है कि जिलेभर में डेंगू का प्रकोप काफी बढ़ रहा है। इस बीच ददाहू से रेफर किए जा रहे डेंगू के रोगियों को मेडिकल कॉलेज नाहन से वापस ददाहू भेजा जा रहा है। वहां उनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है। इसके बाद सिविल अस्पताल ददाहू में शुक्रवार को डेंगू के तीन रोगी भर्ती किए गए, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है।


सिविल अस्पताल ददाहू के प्रभारी डॉ. अशोक ठाकुर ने बताया कि जांच के बाद डेंगू के पॉजिटिव रोगियों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन तीन से चार रोगी पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। तीन रोगियों को अस्पताल के विशेष वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed