{"_id":"66d99ea2772cfd57520cf375","slug":"demonstration-of-renuka-dam-displaced-people-at-the-project-office-nahan-news-c-177-1-ssml1028-131723-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: रेणुका बांध विस्थापितों का परियोजना कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: रेणुका बांध विस्थापितों का परियोजना कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन
निदेशक मंडल की बैठक नहीं बुलाने पर बिफरे विस्थापित, नारेबाजी
परियोजना के महाप्रबंधक बोले, मांगें शीघ्र पूरी किए जाने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंंसी
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने बांध प्रबंधन के रवैये से खफा होकर वीरवार को परियोजना कार्यालय का घेराव किया। विस्थापितों ने समिति के अध्यक्ष विजय ठाकुर के नेतृत्व में जमकर धरना प्रदर्शन व नारेबाजी भी की।
विजय ठाकुर ने बताया कि बांध प्रबंधन विस्थापितों की मांंगों को अनसुना करता आ रहा है। शिमला में अब तक निदेशक मंडल ( बीओडी) की बैठक नहीं हो पाई है। इसमें विस्थापितों के हितों से संबंधित कईं विषयों पर चर्चा नहीं हो पाई है।
उन्होंने बताया कि समिति ने यह पहले ही तय कर लिया गया था कि यदि जल्द ही बीओडी की बैठक नहीं बुलाई गई तो समिति की अगली बैठक धरने प्रदर्शन के तौर पर ही होगी। बीओडी की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले होने थे, जिसमें गृहविहीन (हाउस लेस) व भूमिविहीन (लैंडलेस) विस्थापितों की सूची के साथ-साथ वो काश्तकार जो कि दूसरे की जमीन पर काम करते हैं, उन्हें भी गृहविहीन व भूमिविहीन की सूची में शामिल करना जैसी अनेकों मांगें शामिल हैं। इसके अलावा जिन विस्थापितों ने बांध प्रबंधन को अपनी जमीनों की रजिस्ट्री कराई है, एग्रीमेंट के अनुसार यदि आने वाले दिनों में जमीन के दाम बढ़ते है तो सभी को बढ़ी राशि देने की मांग है। लेकिन अभी तक इन सभी बातों पर कोई गौर नहीं किया गया।
विज्ञापन
इसको लेकर मजबूरन विस्थापितों को आंदोलन का रास्ता तैयार करना पड़ा। इस मौके पर विनोद ठाकुर, योगेश ठाकुर व पुरानचंद शर्मा सहित समिति से जुड़े अन्य पदाधिकारी, सदस्य व दर्जनों विस्थापित मौजूद रहे।
परियोजना के महाप्रबंधक आरके चौधरी ने बताया कि विस्थापितों की मांगों को सरकार व निगम के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जा चुका है। पिछले एक-डेढ़ साल के दौरान विस्थापितों की बहुत सी मांगों को पूर्ण किया गया है। शेष मांगों के जल्द पूरा होने की उम्मीद है। विस्थापितों के हितों को ध्यान में रखकर ही परियोजना के निर्माण को आगे बढ़ाया जाएगा। संवाद