फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   demand to fill posts for special childs

Sirmour News: विशेष शिक्षकों के पदों के विज्ञापन और कमीशन का सिलेबस जल्द हो जारी

Thu, 30 Oct 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
demand to fill posts for special childs
बेरोजगार विशेष शिक्षकों ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग से की मांग
विज्ञापन


बोले, दिव्यांग बच्चों को आवश्यकता के अनुसार नहीं मिल पा रही शिक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिले के बेरोजगार विशेष शिक्षकों ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग से विशेष शिक्षकों के पदों का विज्ञापन और कमिशन का सिलेबस शीघ्र जारी करने की मांग की है। चयन आयोग को भेजे पत्र में कहा कि विशेष शिक्षकों के न होने से स्कूलों में अध्यनरत दिव्यांग बच्चों को आवश्यकता अनुसार शिक्षा नहीं मिल पा रही है।

बेरोजगार विशेष शिक्षक युवा प्रवीण शर्मा, सिद्धार्थ, अभिषेक, सचिन पंवार, अनिरुद्ध, कपिल, अजय ने राज्य चयन आयोग को भेजे पत्र में बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में दिव्यांग बच्चे स्कूलों में पढ़ रहे हैं। यूडाईज 2023-24 के अनुसार राज्य में पूर्व प्राथमिक स्तर पर 209 बच्चे, प्राथमिक स्तर पर 2,398 बच्चे, उच्च प्राथमिक स्तर पर 1,807 बच्चे, माध्यमिक स्तर पर 960 बच्चे और उच्च माध्यमिक स्तर पर 610 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ऐसे में सरकारी स्कूलों में 5,980 से अधिक दिव्यांग बच्चे नामांकित हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विद्यालयों में विशेष शिक्षकों की कमी के कारण इन बच्चों को उनकी आवश्यकता अनुसार शैक्षणिक सहायता नहीं मिल पा रही है। परिणामस्वरूप अनेक दिव्यांग बच्चे शिक्षा में पिछड़ रहे हैं और विद्यालय छोड़ने के लिए विवश हो रहे हैं, जिससे उनका शैक्षणिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेट पास कर चुके बेरोजगार विशेष शिक्षकों ने मांग की कि जल्द विशेष शिक्षकों के पदों को भरने का विज्ञापन और कमीशन का सिलेबस जारी किया जाए, ताकि सिलेबस के अनुसार तैयारी कर पाएं।


उन्होंने कहा कि इन पदों को जल्द भरा जाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि दिव्यांग बच्चों को निरंतर, दीर्घकालिक और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सहायता प्राप्त हो सके। यह कदम न केवल संविधान, आरटीई एक्ट, आरपीडब्ल्यूडी एक्ट एवं नई शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप होगा, बल्कि राज्य के हजारों दिव्यांग बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सार्थक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed