फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   demand of pup operators

Sirmour News: नाहन और पांवटा के पंप ऑपरेटरों के वेतनमान का अंतर जल्द हो दूर

Thu, 14 Sep 2023 06:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Thu, 14 Sep 2023 06:01 PM IST
विज्ञापन
demand of pup operators
पंप ऑपरेटरों ने इंटक जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अधीक्षक अभियंता से उठाई मांग
विज्ञापन

पंप ऑपरेटरों की ग्रेडिंग के लिए डीपीसी करवाने की भी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पंप ऑपरेटर संघ ने जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता से नाहन और पांवटा जलशक्ति मंडल के ऑपरेटरों के वेतनमान में आए अंतर को दूर करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल वीरवार को इंटक के जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा की अगुवाई में नाहन में जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव महाजन से मिला।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल वीरेंद्र कुमार, कुशाल वर्मा, पवन कुमार और यूनियन की ओर से इंटक के जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा, कौसर रहमान, दिनेश, भूषण, रमन, राजकुमार ने बताया कि जल शक्ति वृत्त नाहन में ऑपरेटरों की ग्रेडिंग के लिए डीपीसी 2021 में हुई थी, उसके बाद कोई डीपीसी नहीं हुई है, जिससे पंप ऑपरेटर्स की ग्रेडिंग नहीं हो सकी है। उन्होंने मांग की कि पंप ऑपरेटर की ग्रेडिंग के लिए डीपीसी जल्द कराई जाए, ताकि पंप ऑपरेटर को ग्रेडिंग का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

पंप ऑपरेटरों ने अधीक्षण अभियंता से जलशक्ति मंडल नाहन और पांवटा साहिब मंडल के ऑपरेटरों के वेतनमान को दुरुस्त करने की मांग की। कहा, पांवटा साहिब मंडल में इस वर्ष एक मई को 27,900 और नाहन में इसी तिथि को 31,600 वेतनमान फिक्स किया गया। इस अंतर को जल्द दूर किया जाना चाहिए। पंप ऑपरेटरों ने फोरमैन के खाली पदों को भरने के लिए डीपीसी करवाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता राजीव महाजन ने कहा कि जैसे ही हाईकोर्ट का निर्णय आता है, पंप ऑपरेटर की ग्रेडिंग के लिए डीपीसी बुलाई जाएगी और वरिष्ठता बना दी जाएगी। उन्होंने पांवटा और नाहन मंडल के ऑपरेटरों के वेतनमान के अंतर को भी दूर करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर इंटक के जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने पंप ऑपरेटरों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाने के लिए अधीक्षण अभियंता का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed