Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   demand of bridge on jalal khadd

Sirmour News: जलाल खड्ड पर पुल न होने से बरसात में छह पंचायतों का संपर्क प्रभावित

Tue, 03 Nov 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
demand of bridge on jalal khadd
-चढ़याना में किसानों-बागवानों और दूध उत्पादकों को उठानी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

-दस हजार लोगों को मिलेगा लाभ, ग्रामीणों ने बरसात से पहले निर्माण की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। सराहां-कोट-डढोल सड़क पर चढ़याना गांव के पास जलाल खड्ड पर पुल नहीं होने से बरसात में क्षेत्र की छह पंचायतों का संपर्क प्रभावित हो जाता है। खड्ड में पानी बढ़ने पर बस सेवा और नकदी फसलों की ढुलाई करने वाले वाहनों की आवाजाही रुक जाती है। इससे किसानों, बागवानों और दूध उत्पादकों के साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से आगामी बरसात से पहले पुल निर्माण की मांग की है।
इस सड़क से धार टिक्करी, डिंगर किन्नर, जयहर, लाना बांका और बागथन सहित आसपास की पंचायतों के लोग जुड़े हैं। ग्रामीणों के अनुसार, चढ़याना के पास पुल नहीं होने के कारण हल्की बारिश के बाद भी जलाल खड्ड में पानी बढ़ने से यातायात बाधित हो जाता है। ऐसे में किसानों को नकदी फसलें और दूध बाजार तक पहुंचाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। बस सेवा रुकने से स्कूली बच्चों और अन्य यात्रियों को भी दिक्कत होती है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने से करीब दस हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पूर्व पंचायत प्रधान चितेंद्र ठाकुर, दलीप सिंह, धार टिक्करी पंचायत प्रधान अरुणा ठाकुर, उपप्रधान संदीप कुमार, जीत सिंह, अर्जुन सिंह और सुरेंद्र कुमार ने मांग की कि पुल का निर्माण जल्द शुरू किया जाए, ताकि बरसात में लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रमोद आर्य ने बताया कि सड़क को नाबार्ड के तहत बनाने के लिए मूल्यांकन किया गया है। चढ़याना के पास पुल निर्माण का प्रस्ताव भी तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा गया है।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed