फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   demand for 18 thousand rupees minimum salary

प्रदेश में लागू हो 18 हजार न्यूनतम वेतन

Sat, 21 May 2016 11:01 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sat, 21 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। सीटू जिला सिरमौर कमेटी की बैठक नाहन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कामरेड दयाकिशन ने की। बैठक में खंड स्तर पर प्रभारियों का चयन किया गया जिसमें नाहन कमेटी की कमान राजेंद्र ठाकुर को सौंपी गई। संगड़ाह व राजगढ़ क्षेत्र का प्रभारी भी राजेंद्र ठाकुर को ही नियुक्त किया गया।
पांवटा से दयाकिशन, शिलाई से लाल सिंह, पच्छाद से आशीष कुमार को प्रभारी नियुक्त किया गया। जिला केंद्र कार्यकारिणी को विस्तार देते हुए राजेंद्र ठाकुर, दयाकिशन व धनीराम को सदस्य नियुक्त किया गया।
विज्ञापन



इस मौके पर सर्वसम्मति से जिला स्तरीय यूनियनों का भी गठन किया गया जिसमें आंगनबाड़ी का दायित्व दयाकिशन, निर्माण मजदूर, मिड-डे-मिल वर्कर्स, सब्जी फल विक्रेता रेहड़ी-फड़ी, सरकारी क्षेत्र की सभी यूनियनों एवं ट्रांसपोर्ट का प्रभारी राजेंद्र ठाकुर को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये किए जाने, आंगनबाड़ी, मिड-डे-मिल वर्कर्स व आशा वर्कर्स को हरियाणा व पंजाब की तर्ज पर वेतन देने, सिरमौर ईएसआई अस्पताल खोलने, औद्योगिक क्षेत्रों में कोरिडोर बनाने, ठेका प्रथा बंद करने तथा सभी मजदूरों को पेंशन सुविधा प्रदान करने की मांग की गई। इस दौरान फैसला लिया गया कि आंगनबाड़ी व मिड-डे-मिल वर्कर्स यूनियन की मांगों को लेकर जून व जुलाई में महीना भर संघर्ष किया जाएगा। इस दौरान लाल सिंह, धनीराम, राजकुमार, आशीष कुमार, माया देवी, शीला पुंडीर, नीलम भारद्वाज, लेखराज, रियासत अली, अरुण कुमार, पुरुषोत्तम सिंह, कश्मीर सिंह आदि पदाधिकारियों ने भाग लिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed