{"_id":"6863d0b5417c7c52fc0b5a88","slug":"deepika-sharma-will-honoured-by-sanskrit-seva-samman-nahan-news-c-177-1-ssml1028-153831-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: संस्कृत सेवा सम्मान से नवाजी जाएंगी त्रिलोकपुर स्कूल की शिक्षिका दीपिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: संस्कृत सेवा सम्मान से नवाजी जाएंगी त्रिलोकपुर स्कूल की शिक्षिका दीपिका
विज्ञापन
दीपिका शर्मा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र--
हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद 6 जुलाई को करेगी सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकपुर में कार्यरत संस्कृत शिक्षिका दीपिका शर्मा को संस्कृत सेवा सम्मान से नवाजा जाएगा। संस्कृत के उत्थान में किए जा रहे बेहतरीन कार्य के चलते हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद उनको 6 जुलाई को होने वाले सम्मान समारोह में संस्कृत सेवा सम्मान से अलंकृत करेगी।
दीपिका हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संस्कृत विषय में एमफिल हैं। उन्होंने एमफिल में विवाह एक विवेचन.., लघु शोध पत्रिका भी लिखी है। वह संस्कृत परिषद की ओर से आयोजित जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन योगदान दे चुकी हैं। सिरमौर के विद्यार्थी इनकी देखरेख में कई इनाम हासिल कर चुके हैं। कोमल स्वभाव की कर्मठ दीपिका ने कविता लेखन में भी अपनी छाप छोड़ी है। संस्कृत परिषद के कार्यों में दिए योगदान और संस्कृत के उत्थान में किए जा रहे इनके कार्यों के चलते दीपिक को संस्कृत सेवा सम्मान दिया जा रहा है।