फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Debris fell from the hill after blasting

ब्लास्टिंग के बाद पहाड़ी से गिरा मलबा, पांच घंटे तक बंद रहा एनएच-707

Fri, 20 May 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Debris fell from the hill after blasting
ब्लास्टिंग के बाद मलबा गिरने से फेडवाला के पास बंद हुई शिलाई -मीनस सड़क। संवाद - फोटो : NAHAN
रोनहाट (सिरमौर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर देर रात की गई ब्लास्टिंग के बाद मलबा पर गिरने से पांच घंटे तक यातायात बाधित रहा। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मीनस-शिलाई सड़क बंद होने से शिमला, उत्तराखंड, नाहन, चंडीगढ़ जाने वाले कई वाहन मार्ग के दोनों तरफ फंसे रहे। जानकारी के अनुसार पक्के पहाड़ को तोड़ने के लिए सड़क निर्माण कार्य कर रही निजी कंपनी ने देर रात फेडवाला के समीप ब्लास्टिंग की थी। इसके बाद पहाड़ी का सारा मलबा गिरकर सड़क पर आ गया।
विज्ञापन

लिहाजा, सड़क खोलने के लिए रातभर कड़ी मशक्कत के बाद कंपनी ने सुबह आठ बजे एनएच 707 को यातायात के लिए बहाल किया। बता दें कि इन दिनों एनएच-707 के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। सड़क का कार्य कर रही निजी कंपनियां कच्चे पहाड़ों को मशीनों की सहायता से काट रही हैं तो वहीं पक्के पहाड़ों को ब्लास्टिंग के जरिये गिराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 1356 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर वर्तमान में कुल पांच निजी कंपनियां कार्य कर रही हैं। पक्के पहाड़ों की कटिंग के लिए प्रशासन की अनुमति के बाद सुरक्षा के सभी मानकों को पूरा कर देर रात कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग की जा रही है, जिसके बाद पहाड़ी के मलबे को कार्यस्थल से उठाकर डंपिंग साइट तक बड़े ट्रकों की सहायता से पहुंचाया जा रहा है। पैकेज तीन का कार्य कर रही निजी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विजय मिश्रा ने बताया कि ब्लास्टिंग के तुरंत बाद से ही सड़क पर यातायात बहाल करना प्राथमिकता रहती है। कई बार ब्लास्टिंग की जगह और डंपिंग साइट की दूरी ज्यादा होती है, इसलिए सड़क से मलबा हटाने में थोड़ा ज्यादा समय लग जाता है। उन्होंने बताया कि रोजाना ब्लास्टिंग नहीं की जाती है और अकसर इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए नियमानुसार सड़क बंद करने के लिए अनुमति भी ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed