फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   death due to electricity shot

बकरास में बिजली का करंट लगने से व्यक्ति की मौत

Fri, 06 Nov 2015 07:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर) Updated Fri, 06 Nov 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
death due to electricity shot

विज्ञापन

थाना क्षेत्र शिलाई के अंतर्गत बकरास गांव निवासी एक व्यक्ति शुक्रवार सुबह करंट की चपेट में आ गया। जिस कारण वह बुरी तरह से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार बकरास निवासी हीरा सिंह (55) पुत्र मनियाराम शुक्रवार सुबह घर के नजदीक बनी घासनी में घास काटने जा रहा था। तभी अचानक बिजली के खंभे से लटकी टूटी तार की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। इस कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस के माध्यम से शव को पोस्टमार्टम के लिए शिलाई पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पंचायत प्रधान शीला देवी, उपप्रधान शुपाराम, लाल सिंह, इंदर सिंह व स्थानीय ग्रामीणों ने इसे बिजली बोर्ड की लापरवाही बताया है। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर बिजली की तारें रास्तों पर खतरनाक ढंग से पड़ी हैं। जिनसे हादसे का भय लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बोर्ड से मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे देने की मांग की है। उधर, शिलाई थाने के एसएचओ दुलोराम ने बताया कि मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed