फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dead body

सूरजपुर के पास जीप की टक्कर से राहगीर की मौत

Mon, 09 Sep 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
dead body
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा-कालाअंब एनएच-07 पर सूरजपुर के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक अज्ञात बोलेरो ने राहगीर को टक्कर मार दी। राहगीर को टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में चिकित्सक ने घायल को मृत घोषित कर दिया। सूरजपुर के आसपास इकाइयों के दर्जनों कामगार शिनाख्त को बुलाए गए लेकिन, मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पांवटा थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस ने भारापुर निवासी अजय कुमार पुत्र काला राम के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। अजय कुमार ने पुलिस को बयान दिया है कि रविवार देर रात को अजय और इसका भाई बाइक पर अपने ससुराल खिदराबाद से वापस अपने घर भारापुर आ रहे थे। सुरजपुर में संतोषगढ़ चौक के पास पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति सड़क पर पैदल चल रहा था। नाहन की तरफ से एक गाड़ी काले रंग की अज्ञात बोलेरो नजर आई। बेहद तेजरफ्तार गाड़ी ने राहगीर (38) को टक्कर मार दी। इसके बाद जीप बातापुल की ओर चली गई। उन्होंने घायल को सड़क पर तड़पते देखा। उसके सिर और मुंह से खून बह रहा था। हादसे के बाद टी-शर्ट और दोनों चप्पलें कुछ दूरी पर सड़क पर पड़ी थीं। घायल को 108 एंबुलेंस से पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन, चिकित्सक ने घायल को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर एएसआई प्रकाश चंद की टीम अस्पताल पहुंची। मामले की जांच कर रहे एएसआई ने सूरजपुर की आसपास इकाइयों के कामगारों को मौके पर बुलाया लेकिन,
विज्ञापन

मृतक की कोई शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक के पास कोई भी दस्तावेज जेब में नहीं मिला है। एक प्रवासी कामगार ने जिस प्रवासी कामगार के नाम से शिनाख्त का प्रयास किया। पुलिस वेरिफिकेशन में गलत पाया गया। अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उधर, एसएचओ पांवटा संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा कि पड़ोसी राज्यों सहित आसपास के थाने और चौकियों में फोटो और विवरण भेज दिया गया है, जिससे हादसे के अज्ञात मृतक (38) की शिनाख्त हो सके। सूरजपुर की आसपास की इकाइयों को भी सूचित कर दिया गया है। हिट एंड रन मामले की तफ्तीश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed