फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dc sirmaur arrived in haripur tohana dhan purchaging center in ponta and listen problem of farmers

उपायुक्त ने किया हरिपुर टोहाना धान खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण

Wed, 27 Oct 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
dc sirmaur arrived in haripur tohana dhan purchaging center in ponta and listen problem of farmers
हरिपुर टोहाना में धान खरीद केंद्र का निरीक्षण करते उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपायुक्त रामकुमार गौतम ने बुधवार को पांवटा के हरिपुर टोहाना स्थित धान खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय धान उत्पादक किसानों से बातचीत भी की। उनकी मांगों और समस्याओं को सुनने के बाद उपायुक्त ने भारतीय खाद्य निगम के उच्चाधिकारियों को धान खरीद में तेजी लाने एवं स्टॉफ को बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि 15 अक्तूबर से जिला सिरमौर के कालाअंब और पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना में पहली बार एफसीआई ने धान खरीद केंद्र खोला है। जिला सिरमौर में अब तक करीब बीस हजार क्विंटल से अधिक धान खरीद हो चुकी है। बुधवार को हरीपुर टोहाना केंद्र निरीक्षण को पहुंचे उपायुक्त आरके गौतम के समक्ष स्थानीय किसानों ने धान खरीद की गति बढ़ाने और केंद्र में स्टॉफ की संख्या बढ़ाने की मांग रखी।
विज्ञापन

उन्होंने धान खरीद को सुबह जल्द शुरू करवाने का भी आग्रह किया जिससे एफसीआई के खरीद केंद्रों में धान खरीद की गति बढ़ सके। उपायुक्त ने मौके से ही भारतीय खाद्य निगम के उच्चाधिकारियों से किसानों की समस्या शीघ्र दूर करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाज मंडी समिति सिरमौर के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जिला उपायुक्त ने बुधवार को एफसीआई के पांवटा साहिब धान खरीद केंद्र में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों की मांग पर एफसीआई को धान खरीद की गति और स्टॉफ बढ़ाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed