Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dadhahu sangdah service stop] people facing problem

Sirmour News: ददाहू-संगड़ाह वाया खड़चिया बस सेवा बंद होने से ग्रामीणों में रोष, आंदोलन की चेतावनी

Sat, 28 Nov 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
dadhahu sangdah service stop] people facing problem
बस बंद होने से स्कूली विद्यार्थियों की बढ़ी परेशानी, 15 से 17 किलोमीटर तक पैदल दूरी तय करने को मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। ददाहू से संगड़ाह वाया खड़चिया चलने वाली बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में परिवहन निगम के प्रति भारी रोष है। बस सेवा बहाल नहीं होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। संगड़ाह ग्रामीण पंचायत के प्रधान तपेंद्र राणा ने परिवहन निगम से जल्द बस सेवा बहाल करने की मांग उठाई है।
पंचायत प्रधान तपेंद्र राणा ने बताया कि यह बस ददाहू से सुबह सात बजे चलती थी और लाना मशहूर, डाडा खिलौर, सियूं, लग्नू, बेरारा, रेडली और बोरली सहित आसपास के गांवों के स्कूली विद्यार्थियों को समय पर संगड़ाह पहुंचाती थी। बस सेवा बंद होने से विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब कई विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने के लिए 15 से 17 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बस सेवा बहाल करवाने के लिए कई बार परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक से बात की जा चुकी है, लेकिन हर बार कभी बस खराब होने तो कभी टायर उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर समस्या को टाल दिया जाता है। इससे ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गांव के नंबरदार भीम सिंह, विनोद शर्मा, सत्यानंद अंगीरस, गोबिंद कंठ और रूप सिंह ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों ने भी बस सेवा बंद होने पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने परिवहन निगम से विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए बस सेवा जल्द बहाल करने की मांग की। पंचायत प्रधान तपेंद्र राणा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र बस सेवा शुरू नहीं की गई तो ग्रामीण मजबूरन संघर्ष का रास्ता अपनाएंगे।------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed