फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cureent in houses in shamshergarh village

Sirmour News: शमशेरगढ़ में कई घरों में फैला बिजली का करंंट, उपभोक्ता दहशत में

Fri, 12 Sep 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
cureent in houses in shamshergarh village
शमशेरगढ़ गांव में बिजली का फॉल्ट ढूंढते कर्मचारी। संवाद
मौके पर पहुंची टीम, लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुरुवाला (सिरमौर)। विद्युत उपमंडल पुरुवाला के अंतर्गत आने वाले गांव शमशेरगढ़ में वीरवार देर शाम से अचानक कई घरों में बिजली का करंट फैल गया है। इस घटना से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल बन गया।

ग्रामीणों रिकू, दर्शन सिंह, टेकचंद, सुरेश, विक्की, मनन शर्मा, हितैषी शर्मा के अनुसार अचानक कई घरों की लोहे की ग्रिल, नल और उपकरणों में करंट महसूस हुआ। इससे लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। हालांकि गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन कुछ उपभोक्ताओं ने हल्के झटके की शिकायत बिजली बोर्ड को की हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि तुरंत बिजली बोर्ड को इसकी सूचना दी। विभागीय टीम मौके पर पहुंची और लाइन बंद कर जांच शुरू की। जांच से पहले लग रहा था कि बिजली लाइन या टांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी या अर्थिंग फेल होने से करंट आ रहा है, लेकिन इसकी असलियत एक उपभोक्ता के घर पंखे की तारों से करंट आना पाया गया जिसे टीम ने शीघ्र दुरुस्त कर आगे की लाइन को ठीक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, इस घटना से गांव में दहशत जैसा माहौल बन गया था। लोग भयभीत भी हो गए थे। ऐसी स्थिति दोबारा न बन जाए। उधर, बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता मुकेश कुमार ने लाइन दुरुस्त होने की पुष्टि की है।

........संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed