{"_id":"6af31c6c0b1522e080025376","slug":"culture-night-in-sataun-nahan-news-c-177-1-nhn1011-193808-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बातों दा मनणा ने बुरा’ और दिल के टुकड़े-टुकड़े करके...गीत पर खूब झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बातों दा मनणा ने बुरा’ और दिल के टुकड़े-टुकड़े करके...गीत पर खूब झूमे दर्शक
विज्ञापन
सतौन में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते लोक गायक कपिल शर्मा। संवाद
सतौन में कपिल शर्मा और सन्नी दयाल के गीतों ने बांधा समां
परशुराम सेवा समिति ने आयोजित की चौथी सांस्कृतिक संध्या
सांसद सुरेश कश्यप ने सामुदायिक विकास कार्यों के लिए तीन लाख देने की घोषणा की
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के सतौन में दिवाली के उपलक्ष्य में परशुराम सेवा समिति की ओर से चौथी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप मुख्यातिथि रहे, जबकि शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने अध्यक्षता की। सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक कपिल शर्मा, उत्तराखंड के गायक सन्नी दयाल और मधुमिता ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
कपिल शर्मा ने ‘मोरू दे’, ‘बातों दा मनणा ने बुरा’ और ‘दिल के टुकड़े-टुकड़े करके’ जैसे गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। वहीं, मधुमिता ने ‘वो नीलिमा’ और ‘बेलुवे बुरा आया जमाना’ सहित जौनसारी हारूल और हिमाचली लोकगीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। सन्नी दयाल ने भी एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर समां बांधा।
इस मौके पर सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से शिमला, सोलन और सिरमौर में सड़कों के निर्माण के लिए करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। ग्रामीण सड़कों के निर्माण से गांवों का विकास होगा। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर चुनावी गारंटियां पूरी नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2027 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। सांसद ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए दो लाख रुपये और नाव-बड़वा सड़क के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पंचायत प्रधान पंकज शर्मा, उपप्रधान दया राम, पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, सेवा समिति अध्यक्ष तरुण शर्मा, कुलदीप शर्मा, प्रेम सिंह, सतीश शर्मा, अजय शर्मा, जगदीश तोमर, रघुबीर सिंह, मदन सिंह, अमित गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।-- --
विज्ञापन
परशुराम सेवा समिति ने आयोजित की चौथी सांस्कृतिक संध्या
सांसद सुरेश कश्यप ने सामुदायिक विकास कार्यों के लिए तीन लाख देने की घोषणा की
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के सतौन में दिवाली के उपलक्ष्य में परशुराम सेवा समिति की ओर से चौथी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप मुख्यातिथि रहे, जबकि शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने अध्यक्षता की। सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक कपिल शर्मा, उत्तराखंड के गायक सन्नी दयाल और मधुमिता ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
कपिल शर्मा ने ‘मोरू दे’, ‘बातों दा मनणा ने बुरा’ और ‘दिल के टुकड़े-टुकड़े करके’ जैसे गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। वहीं, मधुमिता ने ‘वो नीलिमा’ और ‘बेलुवे बुरा आया जमाना’ सहित जौनसारी हारूल और हिमाचली लोकगीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। सन्नी दयाल ने भी एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर समां बांधा।
विज्ञापन
इस मौके पर सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से शिमला, सोलन और सिरमौर में सड़कों के निर्माण के लिए करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। ग्रामीण सड़कों के निर्माण से गांवों का विकास होगा। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर चुनावी गारंटियां पूरी नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2027 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। सांसद ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए दो लाख रुपये और नाव-बड़वा सड़क के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पंचायत प्रधान पंकज शर्मा, उपप्रधान दया राम, पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, सेवा समिति अध्यक्ष तरुण शर्मा, कुलदीप शर्मा, प्रेम सिंह, सतीश शर्मा, अजय शर्मा, जगदीश तोमर, रघुबीर सिंह, मदन सिंह, अमित गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।