फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   culture night in kantimaswa on buddi diwali

Sirmour News: उदी रोड़की मेरे यारों री साली और नाटी सिरमौरी वालिये पर झूमे दर्शक

Mon, 02 Dec 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
culture night in kantimaswa on buddi diwali
उदी रोड़की मेरे यारों री साली और नाटी सिरमौरी वालिये पर झूमे दर्शक
विज्ञापन

उत्तराखंड-हिमाचल के युवा गायकों की युगलबंदी सबको आई पसंद
गिरिपार में बूढ़ी दिवाली पर ग्राम कांटी में सांस्कृतिक संध्या आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/सतौन (सिरमौर)। रविवार से गिरिपार क्षेत्र में बूढ़ी दिवाली की खूब धूम मची हुई है। वाद्य यंत्रों हुड़कों को बजाते हुए घर-घर पहुंच रहे बड़यातू की टीम सबके आकर्षण का केंद्र बन रही है।
दिवाली पर्व पर कांटी मश्वा पंचायत के शिरगुल सेवा समिति कांटी ने सांस्कृतिक संध्या का आयोजन करवाया। उत्तराखंड व हिमाचल के लोग गायकों अजय चौहान व अज्जू चौहान की जबरदस्त युगलबंदी वाली एक से बढ़कर एक पहाड़ी तरानों की प्रस्तुतियां सबको खूब भा रहीं हैं।
विज्ञापन

बूढ़ी दिवाली के उपलक्ष्य पर शिरगुल सेवा समिति कांटी के द्वारा रविवार रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। इसमें कार्यक्रम के मुख्यातिथि सरकारी ठेकेदार राहुल कंवर तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी प्रवीण पुंडीर ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश में युवाओं के चेहते व तेजी से आगे बढ़ते लोक गायक अजय चौहान ने अपने सबसे चर्चित नाटी सिरमौरी वालिये गीत से आगाज किया।
इसके बाद चस्का, सेम टाईम सेम जगह, शुण मेरे यारा चमका सितारा मुलको दा सारा, इश्क हुआ आपसे, झूमका, मंगतू मामा, कजरारे तेरे, गांव के छोकरे टशनी बड़े गीतों से पंडाल में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इसके बाद मंच पर पहुंचे उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक अज्जू तोमर ने देवा महासुआ, घिर-घिर खे, मेरा प्यार पुराणा, देवा महासुवा मेरे, कुल्लू मनाली लगा मेला गाने गाकर खूब धूम मचाई। अज्जू तोमर व अजय चौहान की जुगलबंदी काने सुने री बाली, पांव थिरके सोबी के नाटी यारों री चाली, उदी रोड़की मेरे यारों री साली तथा गिर गिर खे उठना पर युवाओं ने जमकर नाटी लगाई। दोनों कलाकारों को एक मंच पर देख उत्तराखंड-हिमाचल की लोक संस्कृति का गजब मिश्रण भी देखने को मिला।

इस मौके पर बीडीसी उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर, विशेष अतिथि भरत सिंह, मामराज ठाकुर, अमित कंवर, विनोद कंवर, अजय कंवर, रोविन कंवर, सुनील कपूर, सोम ठाकुर, नरेश चौहान, संजय कंवर, सोहन चौहान, इंद्र राणा, अनिल कंवर, कल्याण सिंह, सीमा, कंवर सिंह, बबीता, तपेन्द्र चौहान, कपिल राणा, अनिल कुमार, सुरेंद्र चौहान, निशु राणा, राहुल, सुमेर, विक्रम, तपेन्द्र, नीटू, सुनील, संदीप व प्रवेश कुमार समेत ग्राम पंचायत कांटी मश्वा के गण्यमान्य लोग व मेहमान मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed