{"_id":"654ce35eeef6f630810a7496","slug":"cultural-programe-in-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-12426-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मेरा झुमका उठा के लाया यार वे... पर जमाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मेरा झुमका उठा के लाया यार वे... पर जमाया रंग
विज्ञापन
सचित्र-
गरिमा तोमर समेत डीएड प्रशिक्षुओं की प्रस्तृति ने बटोरीं तालियां
आस्था स्कूल में रोटरी क्लब के सौजन्य से प्री दिवाली कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। चुनौती पूर्ण बच्चों के आस्था स्पेशल स्कूल नाहन में आस्था सोसायटी और रोटरी क्लब नाहन के सौजन्य से प्री दिवाली कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रूपेंंद्र ठाकुर विशिष्ट अतिथि रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दिव्यांग बच्चों की नाटी से हुआ। इसके बाद वरिष्ठ नागरिक असलम खान ने तुमको देखा तो ख्याल आया गजल पेश की। डीएड प्रशिक्षु गरिमा तोमर ने मेरा झुमका उठा के लाया यार वे.., चने के खेत में..., कंगना-कंगना, झुमका झुमका.., लड़के ओ रे लड़के कहां से आया है तू.., संयुक्त एकल गीत पर जबरदस्त नृत्य पेश करके खूब तालियां बटोरीं।
डीएड द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने मेरा चैन वैन सब उजड़ा, जालिम नजर हटा ले.., गीत पर नृत्य से समां बांधा।
सुरेंद्र बिष्टा ने गीत, जय गोपाल ने शेरो शायरी, संतोष राजपूत ने पहाड़ी नाटी.., महक ने गीत सुनाया।
इस अवसर पर कई संगठनों ने आस्था स्कूल को दान भी दिया। इनमें रोटरी क्लब नाहन ने 15 हजार रुपये, 40 ट्रेक सूट व 40 जूते, न्यू अकादमी हाई स्कूल नाहन की प्रधानाचार्य शाहिना आलम ने 2100 रुपये समेत दर्जनों लोगों ने राशि प्रदान की।
विज्ञापन
इस अवसर पर आस्था सोसायटी के समन्वयक आशुतोष गुप्ता, डीएड प्रधानाचार्य रूचि कोटिया, कर्मचंद सिंह, आस्था स्कूल की प्रधानाचार्य संतोष कुमारी, मोनिका ठाकुर, शीतल, सुखदेव शर्मा, अर्चना सैनी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।