फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cross fir in majra

Sirmour News: दो पक्षों के बीच पानी को लेकर मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

Sun, 09 Feb 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
cross fir in majra
पड़दूनी में पानी को लेकर मारपीट में घायलों का हाल पूछते समाजसेवी नाथू राम चौहान: संवाद
दो पक्षों के बीच पानी को लेकर मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल
विज्ञापन

पड़दूनी से घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा उपचार के लिए पहुंचाया
पुलिस थाना माजरा में दोनों पक्षों की तरफ से हुआ क्राॅस मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं/ पांवटा साहिब(सिरमौर)। माजरा थाना के तहत पड़ने वाले पड़दूनी गांव में पानी को लेकर विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। मारपीट मामले में महिलाओं समेत आधा दर्जन घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब उपचार को पहुंचाया गया है। माजरा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पड़दूनी गांव में दो गुटों के बीच पानी के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। दूपेश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें कहा है कि
परिवार के सदस्य रसोई में खाना खा रहे थे। इस बीच विजेंद्र, तरुण व अन्यों ने उस समय अचानक आकर डंडे, कसी व तेजधार हथियार से हमला कर दिया।
इसके चलते दूपेश, प्यारे लाल, निर्मला देवी, वंश, सुप्रिया और शिवानी को चोट आई है। ग्रामीणों का कहना है कि मारपीट करते हुए परिवार के सदस्यों को खेतों में लेकर गए। निर्मला देवी की उंगली कटने से गहरी चोट आई है। दुपेश कुमार के सिर पर कसी से हमला करने पर चोटें आई है। चीखने चिल्लाने की आवाज सुन कर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। किसी तरह से हमलावरों से छूड़वा कर उपचार को पांवटा अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष की तरफ से विजेंद्र कुमार ने भी दूपेश व उसके परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट के बाद चीख पुकार सुन कर आसपास के लोग पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों को अलग कर घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब उपचार को पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों
पक्षों की तरफ से मारपीट का क्राॅस मामला दर्ज हुआ है। माजरा थाना पुलिस
गहनता से मामले की जांच में जुट गई है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed