{"_id":"590f51bb4f1c1b5054850fa5","slug":"woman-strike-against-wine-shop-in-dadhau","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ठेके के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूराो ददाहू
Updated Sun, 07 May 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
रामपुर कलक्ट्रेट पर शराब की दुकान हटाने के लिये प्रदर्शनकरते सैनी समाज के लोग। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू (सिरमौर)। खालाक्यार पंचायत के सलाहां पुल के समीप खुले शराब के ठेके के विरोध में महिलाएं सड़क पर उतर गई हैं। रविवार को महिलाओं ने ठेके पर धावा बोलते हुए धरना दे दिया। ठेके के बाहर डटी महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया। यहां तक कि महिलाओं ने ठेकेदार के कर्मी को भी खरी खोटी सुनाई। यहां तक कि शराब की पेटियों को खोलने तक नहीं दिया। माहौल बिगड़ता देख रेणुका थाने के एसएचओ पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
चार मई को भी ठेका बंद करनेे की मांग को लेकर महिलामंडल का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सहित विभाग के एटीसी व तहसीलदार ददाहू से मिला था लेकिन किसी ने आवाज को नहीं सुना। रविवार को ठेका खुलने की भनक लगते ही दो दर्जन से अधिक महिलाएं मौके पर पहुंचीं और ठेके को जाने वाली सड़क जाम कर दी। महिलाओं ने ठेकेदार के कर्मियों को शराब की पेटियां तक नहीं खोलने दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पंचायत प्रधान नीलम चौहान ने बताया कि बीते वर्ष शराब का ठेका खोलने के लिए पंचायत ने एनओसी जारी की थी लेकिन महिलाओं के विरोध के चलते पंचायत ने उस एनओसी को रद करने का प्रस्ताव पास करके एसडीएम को सौंप दिया था जिस पर आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला मंडल की प्रधान बबिता देवी ने कहा कि जिस स्थान पर शराब का ठेका खुल रहा है वह लोगों की शामलात भूमि है। यहां महिलाएं अपने पशुओं के लिए घास-पत्ती लेने जाती हैं। ठेका खुलने से यहां शराबियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
उधर, एसएचओ रेणुका देवानंद गुलेरिया ने बताया कि महिलाओं को समझाने का पूरा प्रयास किया गया लेकिन वे नहीं मानी। पुलिस को विवश होकर महिलाओं के विरुद्ध रास्ता रोकने का केस दर्ज करना पड़ेगा। पंचायत प्रधान नीलम चौहान ने कहा कि उन्हें भी मजबूरन अब कोर्ट की शरण लेनी पड़ेगी। इस मौके पर पूर्व प्रधान मोहन सिंह, नवयुवक मंडल प्रधान निकुंज ठाकुर, पंचायत उपप्रधान देवीराम शर्मा सहित तारा देवी, अतरो देवी, नारदा देवी व संतोष देवी के अतिरिक्त क्षेत्र से जुड़ी अनेकों महिलाएं मौजूद रहीं।