फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   woman hanging and died, case file

महिला ने फंदा लगाकर दे दी जान

Sat, 22 Oct 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)।
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)। Updated Sat, 22 Oct 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
woman hanging and died, case file
delhi police

विज्ञापन


कालाअंब (सिरमौर)। प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से सटे खैरी में एक महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। महिला की एक साल की दूधमुहीं बच्ची भी है। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया है। जबकि महिला के मायके वालों को सूचना देकर बुलाया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम खैरी में अपने पति के साथ किराये के मकान में रह रही मध्यप्रदेश के सागर की रहने वाली 18 वर्षीय लक्ष्मी ने फंदा लगा लिया। शुक्रवार को वह घर पर ही थी। शाम करीब छह बजे जब उसका कपिल घर आया तो दरवाजे का खटखटाया लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उसने खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे से लटकी हुई थी। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


कालाअंब थाना से पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस के अनुसार महिला ने छत्त पर लगी कड़ी के सहारे फंदा लगाया था। एसएचओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। विवाहिता ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसको लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। महिला के परिजनों को सूचना दी गई है। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed