फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   woman eat poision and died

ससुरालियों से दुखी महिला ने खाया जहर, मौत

Sun, 25 Sep 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sun, 25 Sep 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। ससुराल के लोगों की कथित प्रताड़ना से दुखी एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी है। महिला दुधमुंही बच्ची भी छोड़ गई है। इससे इलाके में मातम का माहौल है। विवाहिता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति और सास पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार धोलाकुआं के भारापुर निवासी सुल्तान (48)पुत्र नाथ राम ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके दो बेटे और एक बेटी है। बेटी ललीता देवी की शादी मई 2015 में गोजर अडेन निवासी सतीश कुमार से हुई जिनके 5 माह की बेटी दिव्यांशी है। आरोप है की विवाह के 5 माह बाद ही पति और सास ने उसे तंग करना शुरू कर दिया। सास कहती थी कि जबरन बेटे की शादी इससे कर दी गई है।
विज्ञापन

21 सितंबर 2016 को भी दोनों से तंग आकर ललीता मायके आ गई। सतीश ने आकर दो दिनों तक मनाया। 23 सितंबर को मना कर अपने साथ ले गया। फिर 24 सितंबर को शाम साढ़े 7 बजे सतीश के मोबाइल से नानक चंद ने सूचना दी कि ललिता ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पिता का आरोप है की बेटी को जमाई और उसकी सास ने आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। सिंहपुरा पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई मोहर सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विवाहिता ललीता के पीड़ित पिता सुल्तान की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-306 व 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिंहपुरा पुलिस टीम भेजी गई है। जबकि सास और पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed