फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   woman died in car -bike accident

कार-बाइक में टक्कर, महिला की मौत

Sun, 28 May 2017 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा Updated Sun, 28 May 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
woman died in car -bike accident
rewari accident

पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा कालाअंब एनएच-7 पर एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार दंपति गंभीर रुप से घायल हो गए जिनमें से महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि, गंभीर रुप से घायल बाइक चालक का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक महिला का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन


रविवार को दोपहर क्यारदा के समीप कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल जयपाल (35) पुत्र मुलतान सिंह अपनी पत्नी सुषमा (31) निवासी खोड़ोवाला गंभीर रुप से घायल हुए। कार की जोरदार टक्कर से दंपति एचएच-7 मार्ग पर गिर गए। सड़क हादसे में महिला को ज्यादा काफी गंभीर चोटें आई थीं। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा उपचार के लिए पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायल महिला को मृत घोषित किया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन


हादसे में घायल जयपाल उपचाराधीन है। सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी दलीप कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। इस मामले की छानबीन शुरू कर आरोपी कार चालक भी पुलिस की हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसएचओ पांवटा मनीष चौहान ने मामले की पुष्टि की है। एसएचओ ने कहा कि आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। हादसे में मृतक महिला सुषमा(31) निवासी खोड़ोंवाला का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed