फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   wheat crops burnt in bhangani

भंगानी के मेहरूवाला में आगजनी से गेहूं की फसल राख

Mon, 11 Apr 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुर (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुर (सिरमौर) Updated Mon, 11 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
wheat crops burnt in bhangani
गेहूं में अाग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

राजपुर (सिरमौर)। पटवार सर्कल भंगानी के मेहरूवाला गांव में गेहूं का खेत आग की भेंट चढ़ गया है। ग्रामीण-किसानों की लाख कोशिश के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। हालांकि सूचना के अनुसार पांवटा दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तब तक आधा दर्जन किसानों के गेहूं के खेत आग की चपेट चढ़ चुके थे।


जानकारी के अनुसार भगानी पंचायत के उपप्रधान पृथ्वी सिंह ने बताया कि स्थानीय पंचायत के मेहरूवाला गांव में किसान रमेश एवं भाग सिंह के खेत में बिजली की शॉर्ट सर्किट तारों से अचानक चिंगारियां निकली जिससे करीब 10-15 बीघा गेहूं के खेत पल भर में राख हो गए। दमकल विभाग टीम के शादी राम, राजेश कुमार, गुरनाम सिंह, रमेश चंद आदि ने मौके पर पहुंचते ही अन्य गेहूं की तैयार फसलों को तबाह होने से बचा लिया।
विज्ञापन


उधर, सर्कल के पटवारी दिनेश कुमार ने मौके की रिपोर्ट देते हुए कहा कि मेहरूवाला में किसान श्रवण कुमार, चिरंजी लाल, रमेश कुमार, गरीबू, बाला राम आदि कि लगभग 10 बीघा गेहूं की तैयार फसल आग की भेंट चढ़ गई। उन्होंने कहा कि नुकसान का आंकलन लेने के बाद रिपोर्ट तैयार कर पांवटा तहसीलदार को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed