फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   vehicle recovered from haryana

गो तस्करी में उपयोग हुई गाड़ी हरियाणा से बरामद

Thu, 26 Nov 2015 07:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सराहां (सिरमौर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, सराहां (सिरमौर) Updated Thu, 26 Nov 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
vehicle recovered from haryana

बहुचर्चित गो तस्करी मामले में उपयोग हुई गाड़ी को पकड़ने में सराहां पुलिस ने सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इंडिका नंबर एचआरक्यू-9097 को हरियाणा से कब्जे में ले लिया है। इस गाड़ी का उपयोग बीती 13 अक्तूबर की रात को गो तस्करों को दिशा-निर्देश देने के लिए किया गया था। यह कार उस ट्रक से आगे-आगे चल रही थी। जिसमें गाय व बैल भरे थे। ट्रक में पशु तस्कर भी बैठे हुए थे। हालांकि सराहां पुलिस ने कार का इस्तेमाल करने वाले दोनों आरोपी फुरकान (25) निवासी छछरोली व असलम (32) निवासी नईवाली हरियाणा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने दोनों आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई गाड़ी भी जब्त कर ली है।

विज्ञापन


डीएसपी राजगढ़ योगेश रोल्टा ने इंडिका कार के बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस गाड़ी का इस्तेमाल करने वाले दोनों आरोपियों को पहले ही जेएमआईसी कोर्ट से 14 दिन का ज्यूडिशियल रिमांड मिला है जो सोलन सब जेल में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed