फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   under age girl rape, fir file

नाबालिग से दुराचार पर केस दर्ज

Sun, 17 Jul 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sun, 17 Jul 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन

माजरा/ पांवटा (सिरमौर)। माजरा पुलिस चौकी के अंतर्गत एक गांव में नाबालिग से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के परिजन किसी रिश्तेदार के घर गए थे। आरोपी देर रात नाबालिग को उठा कर ले गया। घर पहुंचने पर पीड़िता ने परिजनों को वारदात के बारे में बताया। इसके बाद पांवटा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। पीड़िता का मेडिकल होने के बाद, दुराचार और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


माजरा पुलिस चौकी के तहत पड़ने वाले एक गांव में मामला हुआ है। पीड़ित लड़की के पिता की तरफ से शिकायत दर्ज करवाई गई है जिसमें कहा गया है कि विगत रात अपने रिश्तेदार के घर परिवार सहित गए थे। घर में अकेली नाबालिग बेटी(15) थी। देर रात करीब 2 बजे मकान पर पत्थर फेंके गए। जैसे ही लड़की घर से बाहर निकली। गांव के आरोपी युवक उठा कर अपने घर ले गया जहां पर रात को नाबालिग से दुराचार किया तथा किसी को इस वारदात के बारे में बताने पर जान से मारने की भी धमकियां दी गई। सुबह 6 बजे जैसे ही पीड़िता के परिजन घर पहुंचे। पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बता दी। रविवार को परिजनों ने पांवटा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन


उधर, थाना प्रभारी पांवटा अशोक चौहान ने  बताया कि नाबालिग पीड़िता के पिता की तरफ से शिकायत दर्ज हुई है जिसके बाद पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है। आरोप सलिंद्र सिंह(22) के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 तथा पोस्को एक्ट की धारा-4 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को दबोचने के लिए टीम रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed