{"_id":"589218d54f1c1b5a42e80383","slug":"two-truck-found-in-attached-with-illegale-work","type":"story","status":"publish","title_hn":" उत्तराखंड सीमा पर अवैध खनन करते दो ट्रक पकडे़, 50 हजार जुर्माना वसूला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उत्तराखंड सीमा पर अवैध खनन करते दो ट्रक पकडे़, 50 हजार जुर्माना वसूला
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
Updated Wed, 01 Feb 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
The truck crushed child in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा / राजपुर (सिरमौर)। हिमाचल-उत्तराखंड राज्य की सीमा पर खनन विभाग टीम ने देर रात छापेमारी की। इस दौरान खनन विभाग की टीम ने मौके पर दो ट्रक पकड़े। टीम ने ट्रक मालिकों से मौके पर 50 हजार जुर्माना वसूला। विभागीय कार्रवाई की भनक लगते ही उत्तराखंड के सक्रिय अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात एमओ की टीम ने ग्राम पंचायत खोदरी माजरी में छापेमारी की। टीम ने उत्तराखंड के दो ट्रक को रेत-बजरी ले जाते मौके पर ही धर दबोचा। टीम ने खनन माफिया से मौके पर 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
उत्तराखंड से लगती सीमा खोदरी, गोजर, अड़ेन, माजरी आदि में देर शाम को जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने पुलिस दल बल के साथ छापेमारी को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि छापेमारी की भनक लगते हुए खनन माफिया ने टीम को घेरने का प्रयास भी किया लेकिन माफिया इसमें पूरी तरह असफल रहेे। टीम ने मौके पर पाया कि उत्तराखंड के दो ट्रक हिमाचल सीमा पर रेत बजरी भर रहे थे। विभाग ने अचानक छापेमारी कर ट्रकों को मौके पर पकड़ा।
विज्ञापन
उधर, जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विभागीय टीम ने पुलिस को साथ लेकर रात के समय अवैध खनन के संवेदनशील स्थलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सीमा पर अवैध खनन करते 2 ट्रक पकड़े हैं। ट्रक मालिकों से 50 हजार जुर्माना राशि वसूली गई है। विभाग अवैध खनन करने वालों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। भविष्य में भी इस तरह की कड़ी कार्रवाई अवैध खनन के खिलाफ की जाएगी।