{"_id":"580cee154f1c1bce75bc1c21","slug":"two-sisters-theift","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोंगी बाबाओं के चक्कर में पड़कर लूटी दो बहनें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढोंगी बाबाओं के चक्कर में पड़कर लूटी दो बहनें
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Sun, 23 Oct 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधविश्वास के चलते दो सगी बहनों ने वर्षों की जमा पूंजी से हाथ धो लिया है। कलह-कलेश मिटाने के चक्कर में दोनों बहनों के गहने लेकर दो ढोंगी बाबा रफूचक्कर हो गए। मामला नाहन शहर की गुन्नूघाट चौकी का है। दोनों बहनों का आरोप है कि दो बाबा आए और कलह-कलेश मिटाने के नाम पर उनके गहने लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहन शहर में दो महिलाओं के साथ ठगी का मामला सामने आया है। दोनों महिलाएं आपस में बहनें बताई जा रही हैं। महिलाओं के अनुसार गत दिवस दो बाबा उनके घर पर आए। कलह-कलेश खत्म करने की बात कहकर उन्होंने इसके लिए टोटके शुरू कर दिए। बाबा ने समाधान करने के लिए उन्हें कहा कि वे अपनी पहने हुए गहने को पोटली में बांधकर लॉकर में रख दें। ऐसा करने के बाद दोनों बाबा वहां से चले गए।
विज्ञापन
इसके बाद महिलाओं ने जब लॉकर खोलकर देखा तो उसमें गहने की जगह कंकड़-पत्थर मिले। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस चौकी कच्चा टैंक में स्थानीय दो महिलाओं ने शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बाबा ने जादू के जरिये उनकी लॉकर में रखे गहने चुरा लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन