फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two sisters theift

ढोंगी बाबाओं के चक्कर में पड़कर लूटी दो बहनें

Sun, 23 Oct 2016 10:36 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sun, 23 Oct 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन

अंधविश्वास के चलते दो सगी बहनों ने वर्षों की जमा पूंजी से हाथ धो लिया है। कलह-कलेश मिटाने के चक्कर में दोनों बहनों के गहने लेकर दो ढोंगी बाबा रफूचक्कर हो गए।  मामला नाहन शहर की गुन्नूघाट चौकी का है। दोनों बहनों का आरोप है कि दो बाबा आए और कलह-कलेश मिटाने के नाम पर उनके गहने लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहन शहर में दो महिलाओं के साथ ठगी का मामला सामने आया है। दोनों महिलाएं आपस में बहनें बताई जा रही हैं। महिलाओं के अनुसार गत दिवस दो बाबा उनके घर पर आए। कलह-कलेश खत्म करने की बात कहकर उन्होंने इसके लिए टोटके शुरू कर दिए। बाबा ने समाधान करने के लिए उन्हें कहा कि वे अपनी पहने हुए गहने को पोटली में बांधकर लॉकर में रख दें। ऐसा करने के बाद दोनों बाबा वहां से चले गए।
विज्ञापन


इसके बाद महिलाओं ने जब लॉकर खोलकर देखा तो उसमें गहने की जगह कंकड़-पत्थर मिले। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस चौकी कच्चा टैंक में स्थानीय दो महिलाओं ने शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बाबा ने जादू के जरिये उनकी लॉकर में रखे गहने चुरा लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed