फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two sample of handpump water fail in sainwala mubarikpur

सैनवाला मुबारिकपुर में हैंडपंपों के पानी के दो सैंपल फेल

Mon, 17 Oct 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला धौलाकुआं (सिरमौर)।
ब्यूरो अमर उजाला धौलाकुआं (सिरमौर)। Updated Mon, 17 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
two sample of handpump water fail in sainwala mubarikpur
mineral water

विज्ञापन


धौलाकुआं (सिरमौर)।धौलाकुआं इलाके की ग्राम पंचायत सैैनवाला मुबारिकपुर में दो सरकारी हैंडपंपों के पानी के सैंपल फेल हो गए हैैं। यह दावा टाइगर किसान क्लब सैैनवाला मुबारिकपुर ने किया है। टाइगर किसान क्लब ने स्थानीय पंचायत के टोकियो, सैनवाला, बेहड़ेवाला व खैरी में उठाऊ पेयजल योजनाओं के अलावा सरकारी व निजी हैंडपंपों से पानी के 19 सैंपल लिए। इनकी जांच विभाग की प्रयोगशाला में करवाई गई। जांच के बाद दो सरकारी हैंडपंपों के पानी के सैंपल फेल हो गए।

बताया जा रहा है कि सैनवाला स्थित मस्जिद व रविदास मंदिर के समीप लगे हैंडपंप के पानी के सैंपल फेल हुए हैं। जबकि, बेहड़ेवाला प्राथमिक स्कूल में लगे हैंडपंप से मटमैले पानी की आपूर्ति हो रही है। इस पानी का सैंपल भी माजरा लैब में भेजा गया था जहां इसे पास कर दिया।
विज्ञापन

टाइगर किसान क्लब के सचिव भगतराम, मुकेश कुमार, सीताराम, देशराज व लालचंद ने बताया कि विभाग के प्रतिनिधि के साथ इलाके में पानी के सैंपल लिए गए थे। 19 सैंपलों को माजरा स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया जहां दो हैंडपंपों के पानी के सैंपल फेल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मटमैले पानी के सैंपल कैैसे पास हुआ, यह हैरान करने वाली बात है। उन्होंने बताया कि इस सैंपल की मंडल स्तरीय लैब नाहन में जांच करवाई जाएगी।

उधर, इस संबंध में लैब इंचार्ज माजरा राजेंद्र चौधरी ने बताया कि फेल हुए सैंपल की रिचेकिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्लब के लोग उनके पास पानी के सैंपल लेकर आए थे। मौके पर जाकर विभाग की उपस्थिति में दोबारा सैंपल एकत्रित कर इसकी जांच की जाएगी। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed