फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two died in truck accident near silai

ट्रक खाई में गिरा, दो की मौत

Tue, 14 Feb 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो शिलार्ई
अमर उजाला ब्यूराो शिलार्ई Updated Tue, 14 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
two died in truck accident near silai
खड़े ट्रक में घुसी स्कार्पियो चार की मौत, दो घायल - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन


शिलाई (सिरमौर)। शिलाई-नैनीधार सड़क मार्ग पर बागनल गांव के समीप मंगलवार को एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया जिससे उसमें सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों में तीन बच्चियां सगी बहनें बताई जा रही है। दो छात्राएं पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दी हैं। उन्होंने स्कूल जाने के लिए ट्रक में लिफ्ट ली थी। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे एक आईशर ट्रक शिलाई से नैनीधार की ओर कुछ सामान लेकर जा रहा था। बागनल के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 200 फुट गहरी खाई में गिर गया जिससे उसमें सवार रतन सिंह (48) पुत्र नैनसिंह निवासी नैनीधार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रोशन (25) पुत्र नारायण सिंह निवासी नैनीधार की अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में मौत हुई। 
विज्ञापन


हादसे में 12 वर्षीय स्नेहा, दस वर्षीय नितिका, आठ वर्षीय आरूषी पुत्र व पुत्रियां भगतराम गांव निवासी धरवा गंभीरू रूप से घायल हो गए। 21 वर्षीय अंकित पुत्र जगत सिंह को भी हादसे में गंभीर चोटें लगी हैं। घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस में शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों छात्राओं को पांवटा साहिब रेफर किया गया। उन्हें पांवटा में दाखिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बच्चे सुबह स्कूल जा रहे थे लेकिन, बागनल गांव के समीप यह ट्रक खाई में गिर गया। उधर,  प्रशासन की ओर से मृतकों को दस-दस हजार, जबकि घायलों के इलाज के लिए 13 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।

 एसडीएम जीएम सकलानी ने मौके का दौरा किया। उधर, स्थानीय विधायक बलदेव तोमर, पूर्व विधायक हर्षवर्धन चौहान, जिला परिषद अध्यक्ष दलीप सिंह चौहान ने इस घटना प गहरा शोक प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों के पति संवेदना प्रकट की है। शिलाई थाना के एएसआई प्रताप सिंह राठौर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed