{"_id":"57c7132f4f1c1b78292cb1b2","slug":"two-died-in-snake-stung","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीले सांप के डसने से दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीले सांप के डसने से दो की मौत
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
zd
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में जहरीले सांप के डसने से दो की मौत हो गई है। एक मामले में नौ साल की बच्ची को सांप ने डस लिया। हालांकि उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे मामले में 55 साल के एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
बरसात का मौसम लोगों पर भारी पड़ने लगा है। बरसात में जहरीले सांप और बिच्छू लोगों के दुश्मन बन गए हैं। ताजा घटना क्रम में सिरमौर जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सर्पदंश की घटना में दो की मौत हो गई। इनमें एक नौ साल की छात्रा भी शामिल हैं।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार बर्मा पापड़ी पंचायत के पालियो गांव में 9 वर्षीय लड़की पूजा को बुधवार सुबह घर के समीप ही जहरीले सांप ने डस लिया। सांप इतना जहरीला था कि क्षणभर में पूजा अचेत होकर मौत के आगोश में समा गई। हालांकि, अचेत अवस्था में पूजा के परिजन उसे डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन लेकर आए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। डॉक्टरों द्वारा लड़की का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. केके पराशर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नौ साल की पूजा की सर्पदंश से मौत हुई है। बच्ची का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, एक अन्य मामले में डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में एक व्यक्ति की सर्पदंश से मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान 55 वर्षीय सुभाष चंद्र पुत्र तुलसीराम निवासी सतौन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सांप के काटने के बाद उसे अस्पताल में दाखिल किया गया था जहां उसकी मौत हो गई।