{"_id":"57b0aec54f1c1be5446eb138","slug":"two-died-in-jeep-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप गिरी दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीप गिरी दो लोगों की मौत
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजगढ़। थाना राजगढ़ के अंतर्गत नेई नेटी के पास धरोली में एक पिकअप अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह पिकअप नंबर एचपी 62-4364 ठियोग की थी और सोलन से छैला की ओर जा रही थी।
नेई नेटी और शरगांव के मध्य धरोली जाने वाले मार्ग से गिरि नदी की ओर लगभग 100 मीटर जा गिरि। गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति जिसे 108 एंबुलेंस से सोलन अस्पताल ले जाया जा रहा था ने सनौरा के पास दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान सुनील उम्र 26 वर्ष पुत्र प्रेमलाल निवासी बिलासपुर और आशीष पुत्र तारादत्त निवासी ठियोग के रूप में हुई है। एसएचओ राजगढ़ मोहर सिंह ने दुर्घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन