फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two arrested with red handed in thefting case

चोरी के प्रयास करते रंगे हाथों धरे गए दो आरोपी

Sun, 15 Jan 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sun, 15 Jan 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
two arrested with red handed in thefting case
देवरिया में पुलिस ने निकाला मार्च - फोटो : SELF

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पातलियों के एक व्यक्ति की समझदारी से न केवल संपत्ति चोरी होने से बच गई, बल्कि चोरी के इरादे से घर में घुसे दो शातिर सलाखों के पीछे पहुंच गए। जानकारी अनुसार पांवटा के पातलियों में चोरी के इरादों से घर में घुसे दो युवाओं को रंगे हाथ दबोचा गया।  इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर दोनों को गिरफ्तार किया। अदालत में पेश करने पर दोनों को 17 जनवरी तक का पुलिस रिमांड मिला है।

जानकारी के अनुसार पातलियों निवासी अशोक कुमार घर में सोए हुए थे। शनिवार रात उनके घर के दूसरे कमरे में अचानक किसी चीज के गिरने की आवाज उठाई। शोर किए बगैर वह चुपके से उठे और दूसरे कमरे की ओर झांककर देखा। वहां दो लोग कमरे में मौजूद थे और भीतर रखे सामान के बीच कुछ खंगाल रहे थे। अशोक ने भी चुपके से कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर लिया और पांवटा थाना फोन कर पुलिस बुलाई। पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दो आरोपियों रणजीत उर्फ नीलू पुत्र रमेश व पंकज पुत्र राम किशन निवासी जामनीवाला को गिरफ्तार कर लिया। उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। दोनों आरोपियों को अदालत से 17 जनवरी तक का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed