{"_id":"576c26404f1c1b0f32b48126","slug":"two-arrested-with-illigal-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब की आठ पेटियां सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब की आठ पेटियां सहित दो गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा पुलिस और सुरक्षा शाखा की संयुक्त टीम ने अवैध शराब समेत दो लोगों को दबोचा है। टीम ने पांवटा के यमुना पुल बैरियर पर वीरवार को नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पांवटा से उत्तर प्रदेश की तरफ जा रही कार से विभिन्न ब्रांड की 8 पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को पुलिस ने पांवटा-कालाअंब एनएच-7 पर नाका लगाया था। एएसआई अशोक कुमार, सुरक्षा शाखा के मुख्य आरक्षी धर्म सिंह, मुख्य आरक्षी सेवा सिंह और नवराज शर्मा की टीम वाहनों की तलाशी ले रही थी। इस बीच पांवटा की तरफ से एक कार आई। तलाशी लेने पर कार से विभिन्न ब्रांड की 8 पेटियां अवैध शराब मिली। कार सवार आरोपी अजय पुत्र राजपाल और दीपक पुत्र यशपाल निवासी जगजीतपुर कनखल हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया गया। पेटियों में विभिन्न ब्रांड की करीब 94 अवैध शराब की बोतलें बरामद हुई हैं।
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने मामले की पुुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि आरोपी अजय व दीपक के खिलाफ आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अवैध शराब पांवटा के रास्ते उत्तर प्रदेश पहुंचाई जानी थी।