{"_id":"57b49c754f1c1b61556eb6d1","slug":"two-arrested-with-70-kg-chura-posat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोहलियो में 70 किलोग्राम चूरा पोस्त की खेप पकड़ी, दो पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोहलियो में 70 किलोग्राम चूरा पोस्त की खेप पकड़ी, दो पकड़े
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Wed, 17 Aug 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस ने बोहलियो में अवैध नशे की एक बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने दो आरोपियों से 70 किलो 340 ग्राम चुरापोस्त को पकड़ा है। बड़ी बात यह है कि नशे का यह कारोबार बाप-बेटा मिलकर चला रहे थे। हालांकि पुलिस को इसकी काफी समय पहले भनक लगी थी लेकिन बुधवार सुबह पुलिस ने इस कारोबार का भांडाफोड़ कर दिया।
जानकारी के अनुसार नाहन की एसआईयू टीम ने बोहलियो के समीप इको वैन की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने बाप-बेटे के कब्जे से नशे की इस खेप को बरामद किया। इनकी शिनाख्त 52 वर्षीय राम गोपाल व 28 वर्षीय मोहन पाल उर्फ मोंटी के तौर पर की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस ने बोहलियो निवासी रामगोपाल व मोंटी के घर की तलाशी भी ली। पुलिस ने यहां पर 300 लीटर के करीब डीजल भी बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में अभी एफआईआर दर्ज नहीं की है। इस मामले में पुलिस अभी छानबीन में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक गोपनीय सूचना के आधार पर ही पुलिस ने पूरा जाल बिछाने के बाद दबिश दी। अवैध नशे के कारोबार के मामले में यह बात भी सामने आ रही है कि चुरापोस्त को हाईवे पर चलने वाले ट्रक चालकों को बेचा जाता था। इसके बाद एसआईयू टीम ने जाल बिछाकर नशे का जखीरा बरामद किया।
विज्ञापन
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ नाहन पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। डीजल की बरामदगी के मामले में अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इस मामले में फिलहाल छानबीन की जा रही है।