फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two arrested with 12 kiwantal kher wood

पांवटा में 12 क्विंटल खैर की लकड़ी समेत दो गिरफ्तार

Tue, 18 Oct 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Tue, 18 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। सुरक्षा शाखा व पांवटा पुलिस की संयुक्त टीम ने खैर की लकड़ी की अवैध तस्करी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शातिर एक जीप में सब्जियों के नीचे छुपाकर लकड़ी हरियाणा पहुंचाने की फिराक में थे लेकिन पांवटा पुलिस और सुरक्षा शाखा की टीम ने ऐन मौके पर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस-सुरक्षा शाखा की टीम ने देहरादून से कालाअंब एनएच-7 मार्ग पर नाका लगाया था। यमुना पुल व कन्या स्कूल के बीच मार्ग पर नाके में आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इस बीच यूपी के सहारनपुर से कालाअंब के लिए निकली पिकअप गाड़ी को तलाशी के लिए रुकवाया गया।
विज्ञापन

 वाहन चालक ने कहा कि सब्जियों से वाहन लदा हुआ है। एनएच के नाके पर तैनात एएसआई अशोक कुमार, सुरक्षा शाखा के मुख्य आरक्षी सेवा सिंह, राजेंद्र सिंह व आरक्षी नवराज सिंह की टीम ने तलाशी में सब्जियों के नीचे छिपाई गई करीब 12 क्विंटल अवैध खैर की लकड़ी बरामद की जिसके बाद आरोपी वाहन चालक तालीम (30) निवासी मुकबरा बेहट यूपी व मुंजीद (25) निवासी खिरडी यूपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर व एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अवैध खैर की लकड़ी समेत गिरफ्तार दोनों आरोपियों तालीम व मुंजीद के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed