फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two arrested in giri kidnapping case

नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में दो गिरफ्तार

Sun, 03 Jul 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर) Updated Sun, 03 Jul 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
two arrested in giri kidnapping case
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया में ध्‍ाांध्‍ाली, 4 ग‌िरफ्तार - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

शिलाई(सिरमौर)। उपतहसील रोनहाट की एक नाबालिग लड़की के अपहरण व उसे बंधक बनाए रखने के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बिलासपुर से पकड़े गए हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस रविवार को शिलाई लेकर पहुंची। दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि रोनहाट क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के परिजनों ने गत 24 जून को एसडीएम शिलाई के पास अपनी नाबालिग लड़की के गायब होने की बात कही थी। इसके बाद एसडीएम शिलाई विकास शुक्ला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस लड़की को बिलासपुर क्षेत्र से वापस लाई थी। इसके बाद नाबालिग लड़की के दर्ज हुए बयानों के आधार पर पुलिस ने एक टीम को बिलासपुर रवाना कर दिया था।
विज्ञापन


 शिलाई पुलिस ने बिलासपुर के झंडूता क्षेत्र के दो आरोपी गिरफ्तार किए। शिलाई थाना प्रभारी दुलो राम ने बताया कि सुनील व सुभाष दत्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों का मेडिकल करवाने के बाद सोमवार को पांवटा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----+

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed