फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   truck stolen in taruwala ponta, case file

पांवटा के तारुवाला से ट्रक हुआ चोरी, केस दर्ज

Fri, 21 Apr 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा Updated Fri, 21 Apr 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
truck stolen in taruwala ponta, case file
पिथौरागढ़ में अब इन ट्रकों से लाया जा रहा राशन - फोटो : अमर उजाला

पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा के तारुवाला से एक ट्रक चोरी हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तारुवाला के अजय कुमार पुत्र प्रेम चंद शर्मा ने मामला दर्ज करवाया है जिसमें कहा कि पांवटा के तारुवाला में पेट्रोल पंप के समीप ट्रक एचआर-55बी 4923 खड़ा था।

विज्ञापन


सुबह देखा तो ट्रक मौके से गायब मिला। अपने स्तर पर भी ट्रक को खोजने के प्रयास किए हैं। पुलिस ने शिकायत मिलते ही जांच शुरू कर दी है। बता दें कि दो पहले ही एसपी सिरमौर ने क्षेत्र में वाहनों की बढ़ती चोरियों पर अंकुश लगाने व ऐसे मामलों की जांच को टीमें गठित की थीं। इन गठित पुलिस टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी हुए तीन ट्रक बरामद करने में सफलता हासिल की थी। अब, फिर से पांवटा में एक और ट्रक चोरी का मामला प्रकाश में आया है। 
विज्ञापन


उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि अजय कुमार निवासी तारुवाला की शिकायत पर आईपीसी की धारा-479 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed