{"_id":"5810ba634f1c1b3924bc3af4","slug":"truck-missing-with-10-lakhs-material","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख के सामान सहित ट्रक गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस लाख के सामान सहित ट्रक गायब
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)।
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर पलटे ट्रक से चार दिनों से आवाजाही ठप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से अहमदाबाद के लिए निकला दस लाख रुपये के सामान से लदा एक ट्रक गायब हो गया है। ट्रक में कालाअंब स्थित विमल इंडस्ट्री से दूध की सप्लाई में इस्तेमाल होने वाले एल्यूमीनियम के 40-40 लीटर के लगभग 200 कैन कैप सहित थे। जबकि 1500 कैप अलग से थी लेकिन ट्रक अहमदाबाद पहुंचने से पहले रास्ते से ही गायब हो गया। कालाअंब थाना में विमल इंडस्ट्री के प्रोडक्शन मैनेजर सुशील कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विमल इंडस्ट्री से 13 अक्तूबर को कैन से लदा ट्रक अहमदाबाद के लिए डिस्पेच किया गया था लेकिन आज दिन तक ट्रक अहमदाबाद नहीं पहुंचा। पुलिस को दिए बयान में प्रोडक्शन मैनेजर सुशील कुमार का कहना है कि ट्रक में रखे सामान की कीमत लगभग दस लाख रुपये थी। यह गुजरात के अहमदाबाद में डिलीवर करना था लेकिन आज तक ट्रक वहां नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
उन्होंने शक जताया है कि कोई रास्ते से ट्रक को चोरी कर ले गया। एसएचओ कालाअंब योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस बारे में अन्य राज्यों की पुलिस को भी सूचना दी गई है। ट्रक की तलाश जारी है।
विज्ञापन