2 दिन में 52 वाहनों से वसूला 3.70 लाख जुर्माना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन के निर्देश पर अवैध खनन पर कार्रवाई जारी है। दो दिन में पांवटा पुलिस ने 52 वाहन दबोचे हैं। अवैध खनन व ओवर लोडिंग करने वालों से 3.70 लाख जुर्माना राशि वसूली गई है। आधा दर्जन संदिग्ध स्थलों पर वीरवार को भी कार्रवाई की गई। डीएसपी पांवटा प्रभारी भीष्म ठाकुर व एचएचओ लायक राम सिसौदिया समेत चार पुलिस टीमों ने कार्रवाई की। पांवटा में नदी क्षेत्रों में खनन कार्य पर नजर रखी गई। वीरवार को यमुना, गिरि व बाता नदी क्षेत्रों छापामारी हुई। नवादा, माजरा, भूपपुर, रामपुरघाट, मतरालियों, खोदरी माजरी में अवैध खनन करते वाहन पकड़े गए। इस दौरान 52 ट्रक व ट्रैक्टर अवैध रेत बजरी ले जाते पकड़े गए। जिन वाहन संचालकों के पास दस्तावेज नहीं थे उन पर खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई। ओवर लोडिंग वाहनों को भी जुर्माना किया। उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि अवैध खनन पर कार्रवाई जारी रहेगी। दो दिन में कार्रवाई के दौरान 52 वाहन संचालकों से 3.70 लाख जुर्माना राशि वसूली गई है।