{"_id":"58a8808a4f1c1b815fd84e22","slug":"three-people-injured-in-truck-car-accident-near-surajpur","type":"story","status":"publish","title_hn":" सूरजपुर में ट्रक-कार में टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूरजपुर में ट्रक-कार में टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
Updated Sat, 18 Feb 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा-कालाअंब एनएच-7 पर शनिवार को एक मिनी ट्रक व आल्टो कार में टक्कर हो गई जिसमें 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। निजी वाहनों से घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। माजरा पुलिस चौकी में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को एनएच-7 पर सूरजपुर में सड़क हादसा हुआ। एक मिनी ट्रक व आल्टो कार में सीधी टक्कर हो गई जिससे आल्टो कार में सवार पांवटा वार्ड-10 देवीनगर निवासी नाथी राम गोयल (58) पुत्र कालू राम, जिला हमीरपुर के जरलोग भोजरंग निवासी विनय कुमार (42) पुत्र दलीप सिंह तथा जिला बिलासपुर जवालू के ग्राम बुरहाड़ निवासी राकेश कुमार (35) पुत्र सोहन लाल हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने पुलिस थाने में हादसे की सूचना दी। इसके बाद माजरा चौकी प्रभारी एएसआई हरमेश कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। निजी वाहनों से हादसे के घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल पांवटा में सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. कमाल पाशा ने घायलों का उपचार किया। डॉक्टर ने बताया कि हादसे में 3 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। सीटी स्कैन करवाने के बाद उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा योगेश चौहान ने हादसे की पुष्टि की है। तीनों घायलों का पांवटा अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। माजरा पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।