फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   three people arrested in illegale tree cutting in chudewala

चुडे़लनाला में अवैध कटान करते रंगे हाथ धरे तीन

Mon, 27 Feb 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो राजगढ़
अमर उजाला ब्यूराो राजगढ़ Updated Mon, 27 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
three people arrested in illegale tree cutting in chudewala
आग से झुलसे 100 से अधिक पेड़ों पर आरी चला दी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। वन विभाग ने सिरमौर के हरे-भरे देवदार के पेड़ों को धराशाही करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। दो रोज पहले वन विभाग की एक टीम ने राजगढ़ के हाब्बन इलाके के चुड़ेलनाला (छौणधार) के जंगलों में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर देवदार के पेड़ों को काट रहे तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़ा है। वन विभाग ने तीनों के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके आधार पर पुलिस ने भादंसं की धारा 379 ओर वन अधिनियम की धाराओं के तह मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 


पुलिस के अनुसार वन खंड अधिकारी ठंडीधार (वन परिक्षेत्र हाब्बन) जय सिंह ने इस संदर्भ में पुलिस थाना राजगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई है। वन खंड अधिकारी के अनुसार वन रक्षक पाव वीट सुनील कुमार ने वन विभाग को रिपोर्ट की है कि रात लगभग दस बजे गुप्त सूचना के आधार पर वन रक्षक ओम प्रकाश खनियूड बीट व जोगिंद्र सिंह चौकीदार खनियूड के साथ वन क्षेत्र चुडे़लनाला में गश्त पर निकले। उन्होंने चुडे़ल का नाला में रात लगभग 10:30 बजे देवदार के हरे पेड़ों का कटान व चरान करते हुए तीन व्यक्ति मिले। इसकी वन विभाग की टीम ने मौके पर बाकायदा मोबाइल से फोटो भी ली। चरान के लिए पेड़ को काटकर तीन चार गेलियां बनाई गई थीं। विभाग ने मौके से चिरान के लिए प्रयोग होने वाले औजार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन



 वन विभाग के अनुसार इन पेड़ों की कीमत लगभग 2, 45, 400 रुपये बनती है। विभाग के अनुसार चुडे़लनाला में देवदार के चार पेड़ काटे हुए पाए गए। पुलिस को दी शिकायत में वन विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि तीनों आरोपी पहले भी अवैध लकड़ी के कटान में पकड़े गए हैं। पुलिस और वन विभाग में उनके खिलाफ मामले भी चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उधर, एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने वन विभाग के वन खंड अधिकारी जय सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 
----------------------

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed