फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   thief arrest in pawnta

पांवटा पुलिस ने सामान के साथ दबोचा चोर

Fri, 28 Apr 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन Updated Fri, 28 Apr 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन

पांवटा पुलिस ने चोरी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चुंगी नंबर-6 के पास कॉलोनी में चोरी की वारदात हुई थी। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है जिससे शहर में अन्य चोरियों के मामले में भी खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।  

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार पांवटा पुलिस टीम के सब इंस्पेक्टर सेवा सिंह की अगुवाई में जांच जारी है। पांवटा में बाईपास व चुंगी नंबर-6 के बीच आस्था कॉलोनी में एक व्यवसायी गर्ग के मकान में शुक्रवार को सेंध लगा कर चोरी की गई थी। इसमें एक मकान से चांदी की ज्वेलरी व नकदी पर चोर ने हाथ साफ कर लिया।
विज्ञापन


शिकायत दर्ज होने पर इस मामले की तफ्तीश शुरू की गई। इस मामले में एक आरोपी बंटी (20) पुत्र पप्पू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से सामान भी बरामद कर लिया गया है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि पांवटा बाइपास व चुंगी नंबर-6 के पास आस्था कॉलोनी में एक व्यवासायी के रिहायशी मकान में चोरी की वारदात हुई थी। इस मामले में आरोपी बंटी(20) पुत्र पप्पू निवासी अजीवाला को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा-354 व 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। शहर में कुछ अन्य चोरियों की वारदात बारे भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed