{"_id":"570a90084f1c1b7068c810c8","slug":"theift-in-temple-and-mobile-snaching","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले मंदिर में की चोरी फिर छीना छात्रा का मोबाइल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले मंदिर में की चोरी फिर छीना छात्रा का मोबाइल
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Thu, 14 Apr 2016 08:22 AM IST
विज्ञापन
चोर मंदिर से नकदी ले उड़े।
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा के देवीनगर स्थित मां दुर्गा मंदिर में शनिवार देर रात को चोरी हुई। चोर मंरि से नकदी ले उड़े। मंदिर में घुसने के लिए शीशे व ग्रील उखाड़ा। देर रात को शीशा टूटने की आवाज सुनकर पड़ोसी जाग गए। इसके बाद चोर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
देवीनगर निवासी हेमा शर्मा व जेडी शर्मा ने बताया कि देर रात करीब ढाई बजे को चोरी की वारदात हुई है। देर रात को शीशा टूटने की आवाज सुनी। बाहर निकल कर देखा तो, मंदिर परिसर में दो शीशे व दरवाजे उखड़े हुए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। चोर मौके से गुल्लक उखाड़ कर चढ़ावे की राशि ले उड़े हैं।
विज्ञापन
लोगों ने मंदिर परिसर में खून के धब्बे भी देखे। इससे लगता है कि शीशे उखाड़ते वक्त चोर को चोट भी लगी होगी। उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्हाेंने कहा कि चोरी के मामले की जांच की जा रही है। एक संदिग्ध आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
कॉलेज की एक छात्रा ने पांवटा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। छात्रा ने बताया कि एक अज्ञात युवक उससे मोबाइल छीनकर भाग गया। पुलिस टीम ने हीरपुर के समीप एक संदिग्ध को दबोच लिया। पूछताछ में देवीनगर मंदिर में हुई चोरी में भी आरोपी की संलिप्तता पाई जा रही है।
उधर, थाना प्रभारी लायक राम सिसौदिया ने मामले की पुष्टि की है। थाना प्रभारी ने कहा कि नेपाली मूल के एक संदिग्ध आरोपी को दबोचा है। आरोपी कॉलेज की छात्रा से मोबाइल स्नेचिंग व देवीनगर मंदिर में चोरी में भी संलिप्त है। मंदिर के गुल्लक से चोरी की गई राशि भी बरामद कर ली गई है।