{"_id":"56ed5c8e4f1c1bc27b8b467b","slug":"thefting-of-money-bag-in-ponta-police-find-success","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में ही लूटकांड की योजना करते रहे तैयार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में ही लूटकांड की योजना करते रहे तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Sat, 19 Mar 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान पेश किए गए हत्या के आरोपी।
- फोटो : mirzapur
सिरमौर पुलिस टीम ने धौलाकुआं में व्यापारी लूट कांड के आरोपियों को दबोच लिया है। गिरोह सदस्य जेल में ही हिप्र के सिरमौर में लूट कांड को षडयंत्र रचते रहे। मुख्य आरोपी अंतरराज्यीय गिरोह सरगना राजकुमार सूरज उर्फ लाला (33) पुत्र वेद प्रकाश ग्राम चोली बिलासपुर हरियाणा गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी पर हिमाचल व हरियाणा में चार दर्जन आपराधिक मामले दर्ज है जिसमें लूट, चैन स्नेचिंग व चोरी के मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल की बहन की चैन स्नेचिंग मामले में भी शामिल था। पुलिस टीम की शुरुआती जांच में कई खुलासे हुए हैं। 19 माह की सजा काट कर 3 मार्च को ही बाहर निकला था। इसी माह 11 मार्च को आरोपी हरियाणा में चैन स्नेचिंग के एक मामले में वांछित है।
विज्ञापन
दबोचे गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि हिप्र के सिरमौर में लूट वारदात के लिए जेल में ही योजना बना ली थी। इसके लिए पांवटा क्षेत्र के एक व्यक्ति को साजिश में शामिल किया गया जिससे व्यापारियों के बारे में सूचनाएं एकत्र करते रहे। गिरफ्तार आरोपी धर्मपाल का वाहन है। इसी ने धौलाकुआं से नाहन निवासी व्यापारी गौरव जैन का नकदी से भरा बेग उड़ाया था। इस लूटकांड में पांवटा क्षेत्र का भी एक व्यक्ति सूचनाएं व सहयोग करता रहा।
विज्ञापन
एसपी सौम्या साम्बशिवन ने कहा कि शातिर राजकुमार उर्फ लाला(33) गिरोह का मुख्य आरोपी व षडयंत्र रचने वाले गिरोह का सरगना है। नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजीव बिंदल की बहन की चैन स्नेचिंग मामले में भी आरोपी गिरफ्तार किया गया था। इसके खिलाफ नाहन, राजगड़, पांवटा व हरियाणा में करीब 45 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
------------------
सुरेश तोमर
---