{"_id":"56f14ef44f1c1b125ef14d24","slug":"thefting-of-money-bag-in-dhaulakuna-ponta-one-local-person-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौलाकुआं लूट मामले में स्थानीय आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धौलाकुआं लूट मामले में स्थानीय आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Tue, 22 Mar 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान पेश किए गए हत्या के आरोपी।
- फोटो : mirzapur
पांवटा-नाहन हाइवे पर धौलाकुुआं में चार दिन पहले नाहन के व्यापारी गौरव जैन से साढ़े तीन लाख रुपये लूटने के मामले में संलिप्त स्थानीय एक व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इससे पहले हरियाणा के चार आरोपी लूट की वारदात में प्रयोग की गई कार सहित गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि लूट की वारदात में संलिप्त राकेश कुमार पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी गांव भारापुर, डाकघर धौलाकुआं, तहसील पांवटा साहिब को बीते सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में कुल पांच गिरफ्तार किए जा चुकेे हैं।
विज्ञापन