{"_id":"58c82a804f1c1bb66032a9b5","slug":"thefting-of-case-of-mobile-in-ponta","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में दिन-दिहाड़े स्नेचिंग, मोबाइल छीन भागे बाइकर्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांवटा में दिन-दिहाड़े स्नेचिंग, मोबाइल छीन भागे बाइकर्स
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद पांवटा के तहत पांवटा-हीरपुर सड़क मार्ग पर मोबाइल स्नेचिंग का मामला सामने आया है। राहत चल रही छात्रा के हाथ से मोबाइल छीन कर बाइकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दो बाइकों में तीन-तीन युवक फरार थे। मामला प्रकाश में आने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटैज खंगालने शुरू कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि एक स्नैचर की पहचान हो गई है। लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
पांवटा के हीरपुर मार्ग पर एक छात्रा कंप्यूटर की कक्षा लगाने के बाद वापस लौट रही थी। इस बीच इस मार्ग से दो बाइकर्स गुजरे। इन बाइकों पर तीन-तीन लड़के सवार थे। एक बाइक पर सवार युवक ने राह चलती युवती से अचानक मोबाइल छीन लिया। देखते ही देखते बाइकर्स मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
भयभीत लड़की ने घर पहुंच कर सारी बात अपने पिता प्रदीप कुमार को बताई। इसके बाद इस मार्ग पर एक संस्थान में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई जिसमें तीन युवक एक बाइक पर सवार नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि युवक की पहचान भी कर ली गई है जिससे बाइक सवार अन्य सभी आरोपियों की पहचान की जा सकेगी।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच टीम सीसीटीवी खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान होने पर सभी तथ्य सामने आ सकेंगे। बाइक सवार मोबाइल स्नैचिंग मामले के आरोपियों को नहीं बक्शा जाएगा।
--------------