फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   thefting cases increasing in sirmaure

चोरी की वारदातों से सहमा सिरमौर

Wed, 29 Jun 2016 10:35 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Wed, 29 Jun 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर चोरी की वारदातों से सहम उठा है। एक के बाद एक सामने आ रही इन वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह बेखौफ होकर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। यही नहीं राजगढ़ क्षेत्र में हाल ही में जिस घर में चोरी हुई, उसी घर में चोरों ने फिर से सेंधमारी की।

विज्ञापन



वाहन चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं से यह भी अंदेशा लगाया जा रहा है कि जिला में अंतरराज्यीय चोर गिरोह पूरी सक्रिय है। हैरानी की बात यह भी है कि पुलिस प्रशासन के पास कबाड़ छानने वालों, घर-घर सामान बेचने वालों आदि का भी कोई रिकार्ड नहीं है। जबकि इस प्रकार के संदिग्ध लोग दिन में रैकी करते हैं और रात को घटनाओं को अंजाम देते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि जिस प्रकार चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, वह कभी भी किसी भी बड़ी घटना को जान-माल का भी नुकसान कर सकते हैं।
विज्ञापन

बाक्स...
डेढ़ माह में इन वारदातों को दिया अंजाम
कालाअंब में बीती मंगलवार की रात चोरों ने 80 हजार की ज्वैलरी व 11 हजार की नकदी पर हाथ साफ किया। पांवटा साहिब में उद्योग विभाग के जीएम के घर का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने डेढ़ लाख की चोरी की। कालाअंब में एक जून को खराद की दुकान तोड़ी। 2 जून को चोर यशवंत विहार कालोनी में घर की छत से स्कूटी ले उड़े। इसी दिन जामनीवाला में मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। 2 जून को पच्छाद के सराहां में स्वास्थ्य विभाग की कालोनी में दिनदहाड़े चोरों ने कई घरों के ताले तोड़ नकदी पर हाथ साफ किया। नाहन के चकरेड़ा मोहल्ला से भी बाइक चोरी हुई। पांवटा साहिब की यमुना विहार कालोनी में भी चोर लाखों की वारदात को अंजाम देने में सफल हुए। संगडाह के राइचा व राजगढ़ से भी एप्लाइड फोर बाइक चोरों ने उड़ाई। कालाअंब के खारी बीट में एक वन रक्षक की बाइक भी चोर उड़ा ले गए। वहीं पातलियों में चोरी की घटना हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि चोरी की घटनाएं जरूर सामने आ रही हैं। पुलिस ने कुछ मामलों में सफलता भी हासिल की है। उन्होंने बताया कि चोरी की वारदातों में कोई बड़ा गिरोह नहीं है। बल्कि लोकल गिरोह हो सकता है, रैकी करते हैं। पुलिस चोरी के मामलों में गहनता से छानबीन करने में जुटी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed